गुड़गांव, नवम्बर 29 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। गुरुग्राम पुलिस ने ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत मानव तस्करी और साइबर फ्रॉड के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है, जो भारतीय युवाओं को विदेशों में आकर्षक नौकरियों का झांसा देकर उन्हें अवैध रूप से थाईलैंड और फिर म्यांमार ले जाकर चीनी मूल के गिरोहों से साइबर ठगी का काम करवाता था। इस मामले में पुलिस ने जींद निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो इस नेटवर्क के लिए भारत से युवाओं की भर्ती करता था। डंकी रूट से म्यांमार भेजकर कराते थे फ्रॉड साइबर अपराध थाना पश्चिम में 24 नवंबर 2025 को दर्ज एक शिकायत के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। शिकायतकर्ता ने बताया था कि उसे थाईलैंड में नौकरी दिलाने का झांसा दिया गया, लेकिन थाईलैंड से उसे डंकी रूट के माध्यम से अवैध तरीके से म्यांमार ले जाया गया। वहां उसे साइब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.