भागलपुर, फरवरी 21 -- पीरपैंती निज प्रतिनिधि श्रीराम कथा मानव जीवन के हर पहलू को दर्शाती है। परिवार, समाज एवं राज में क्या होता है सबको दिखाती है। ये बातें सीमानपुर फील्ड में चल रही श्रीराम कथा में कथा वाचन करते हुए कथा वाचक देवघर के नंदलाल पांडे ने कही। कथा में जैसे ही श्रीराम का जन्म हुआ कथा पंडाल खुशी से झूम उठा। लोगों ने बधाई गीत गाए। श्रद्धालुओं ने भगवान के आरती किए। राम जन्मोत्सव की निकाली गई झांकी बेहद आकर्षक लगी। जबकि कथा के बीच एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति से माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...