सिमडेगा, दिसम्बर 25 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जीईएल चर्च में गुरुवार को क्रिसमस धूमधाम के साथ मनाया गया। मौके पर जीईएल चर्च के विभिन्न पास्तोरेंत चर्च सहित मंडली गिरजाघर में प्रभु जन्म संबधी विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन हुआ। जीईएल चर्च मध्य डायसिस मुख्यालय खुंटीटोली में धर्मविधि मुख्य अनुष्ठाता बिशप मोरेल बिलूंग की अगुवाई में सम्पन्न हुआ। बुधराटोली चर्च और एनडब्लु जीईएल चर्च घोचोटोली में पादरी के द्वारा किया गया। जीईएल चर्च खुंटीटोली में बिशप मुरेल बिलुंग ने कहा कि यीशु मसीह का जन्म समस्त मानव जाति के उद्दार के लिए हुआ। इसलिए सभी को चाहिए कि आपस मे मिलजुल कर क्रिसमस पर्व को मनाएं। क्योंकि क्रिसमस आपसी सदभावना को बढ़ाने का पर्व है। मौके पर विधायक नमन विक्‍सल कोंगाड़ी, सुशील लकड़ा आदि शामिल हुए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...