मुजफ्फर नगर, जनवरी 26 -- आश्रम मानव चेतना केंद्र आश्रम शुकतीर्थ का उदघाटन भागवत पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज ने वेदिक मंत्रोचार के बीच किया। आश्रम के संस्थापक स्वामी ब्रह्मस्वरूपानंद महाराज को शाल और माला पहनाकर सम्मानित किया। तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में नवनिर्मित मानव चेतना केंद्र आश्रम प्रांगण में आयोजित उदघाटन समारोह में श्री शुकदेव आश्रम पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज ने कहा कि शुकतीर्थ धाम में स्वामी ब्रह्मस्वरूपानंद महाराज ने अपने गुरू विशुद्धानंद महाराज की पावन स्मृति में इस आश्रम की स्थापना करना एक सराहनीय, अनुकरणीय और प्रशंसनीय कार्य किया है। इस आश्रम में होने वाले सत्संग, अनुष्ठान एवं पारमार्थिक कार्यों से तीर्थ की महिमा बढ़ेगी। हनुमतधाम के महामंडलेश्वर स्वामी केशवानंद महाराज ने कहा कि यह आश्रम तीर्थ की शोभा बनेगा और परमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.