लोहरदगा, फरवरी 22 -- कैरो, प्रतिनिधि। लोहरदगा कैरो प्रखण्ड में उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित शांतिकुंज से चले ज्योति रथ का शनिवार को आगमन हुआ। प्रखण्ड बस्ती स्थित दुर्गा बाड़ी में इसका भव्य स्वागत किया गया। इसके उपरांत जगत माता गायत्री का विधिवत हवन पूजन किया गया। रथ के नेतृत्वकर्ता राजकुमार कुशवाहा ने कहा कि हरिद्वार शांतिकुंज में वर्ष 2026 में राष्ट्रीय स्तर का विशाल महायज्ञ का आयोजन किया गया है। इस निमित प्रचार-प्रसार को लेकर पूरे भारत मे रथ भ्रमण कर रही है। इस यज्ञ का मूल उद्देश्य धरती स्वर्ग बने, मनुष्य देवता बने। इसके अलावा सभी मानव के शरीर स्वस्थ हो, मन स्वच्छ और समाज सभ्य हो। यही गायत्री परिवार लक्ष्य है। मौके पर विकेश कुमार, महेंद्र मोदी, ईश्वर महतो, अनिल साहु, रविनन्दन शुक्ला, भोला प्रसाद आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.