रांची, मई 19 -- रांची, वरीय संवाददाता। खोरहाटोली कोकर स्थित गुड न्यूज सेंटर, चर्च के नए भवन का उद्घाटन सोमवार को मुख्य अतिथि झारखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष एल ख्यांग्ते ने किया। उन्होंने कहा कि मानव कल्याण ही सबसे बड़ा धर्म है। धर्म के साथ मानव कल्याण को प्राथमिकता में रखना है। जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहना है। मुंबई से आए गोस्पल सिंगर शेल्डन बंगेरा ने मसीही गानों से आराधना में लोगों को शामिल होने का आह्वान किए। जानकादी दी गई कि गुड न्यूज सेंटर एक सामाजिक व धार्मिक संस्था है, जो पिछले 18 वर्षों से रांची और आसपास के क्षेत्रों में कार्यरत है। इसके संस्थापक डॉ राकेश पॉल और वेल्डिनी पॉल हैं, जो वर्ष 2008 में एक मिशनरी के रूप में रांची आए थे। उन्होंने नशापान में व अनैतिक कार्य में लिप्त युवाओं के लिए कार्य किया। संस्था बाल, महिला,...