औरंगाबाद, मई 8 -- विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर रेड क्रॉस के सभागार में गुरुवार को कई तरह के कार्यक्रम आयोजित हुए। मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 51 यूनिट रक्त दान किया गया। औरंगाबाद नगर परिषद के मुख्य पार्षद उदय गुप्ता, शिव कुमार गुप्ता, धीरज अजनबी, वार्ड पार्षद सिकंदर हयात, विवेक सिंह समेत 51 लोगों ने रक्तदान किया। इसके साथ ही सदर अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरण किया गया। पूरे साल रक्तदान शिविर लगाने वाली संस्था को यहां सम्मानित किया गया। इसके अलावा रेड क्रॉस के संस्थापक जॉन हेनरी ड्यूनेंट के जन्मदिन पर केक काटा गया। रेड क्रॉस के चेयरमैन सतीश कुमार सिंह ने कहा कि रेड क्रॉस सोसाइटी के द्वारा मानव मल्याण की दिशा में काम किया जाता है। इसके तहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। कहा कि रेड क्रॉस के द्वारा सालों भर विभिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.