रांची, अप्रैल 24 -- रांची, वरीय संवाददाता। संत निरंकारी सत्संग भवन बुद्ध विहार, अरगोड़ा में बाबा गुरबचन सिंह की स्मृति में गुरुवार को मानव एकता दिवस मनाया गया। संत अमित सिंह ने बताया कि मानवता ही सर्वोच्च धर्म है। इसी से प्रेरित संत निरंकारी मिशन, सेवा और समर्पण के पथ पर निरंतर मानवता का मार्ग प्रशस्त कर रहा है। सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज का संदेश भी साझा किया। संत निरंकारी मिशन की संयोजक बहन चंपा भाटिया ने भी सतगुरु के संदेश दिए। सत्संग समाप्ति के बाद अटूट लंगर का वितरण किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...