शामली, नवम्बर 20 -- शहर के श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज की छात्रा मानवी विश्वकर्मा ने भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित प्रथम टैलेंट शो में पहला स्थान हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया। शहर के रॉक गोल्ड एकेडमी विभिन्न स्कूलों के प्रतिभागियों ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से दर्शकों का मन मोह लिया। कॉलेज पहुंचने पर मानवी का भव्य स्वागत किया गया। कॉलेज प्रबन्ध समिति के सुशील कुमार गर्ग, प्रबन्धक राजीव संगल एवं प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने फूलमालाएं पहनाकर और मेडल प्रदान कर छात्रा को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में मानवी द्वारा प्रस्तुत अर्धनारीश्वर नृत्य उत्कृष्ट रहा। इसी कार्यक्रम में कॉलेज की ही छात्राएं इशिका, छवि, तानिया और साक्षी ने वीरांगना लक्ष्मीबाई पर आधारित समूह नृत्य प्रस्तुत कर द्वितीय स्थान प्राप्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.