दरभंगा, फरवरी 3 -- दरभंगा। संत कवि रविदास जयंती सप्ताह के अवसर पर ललित नारायण मिथिला वश्विवद्यिालय के स्नातकोत्तर हिन्दी विभाग में सोमवार को विभागाध्यक्ष प्रो. उमेश कुमार की अध्यक्षता में संगोष्ठी का आयोजन हुआ। मध्यकालीन नर्गिुण संत कवि रविदास की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए प्रो. कुमार ने रविदास को मानवीय मूल्यों का संरक्षक कहा। उन्होंने कहा कि रविवाद का का संदेश मानुषिक समान तत्वों से नर्मिति है। नासमझ ही जाति भेद, वर्ण भेद की बात करते हैं। बहुतेरे निरक्षर संतों ने समाज को एक दिशा दी, क्योंकि वे समानता और प्रेम को सबसे बहुमूल्य मानते थे। रविदास केवल हिन्दी प्रदेश की सीमा तक सीमित नहीं हैं बल्कि उनका वस्तिार वैश्विक है। आज रविदास को याद करते हुए हम असमानता और वर्जनाओं से संघर्ष करने का संकल्प लें, यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि...