हल्द्वानी, जनवरी 13 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। मानवाधिकारों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन, जिला नैनीताल की बैठक मंगलवार को सरस्वती शिशु मंदिर, किशनपुर गौलापार में हुई। संगठन के विस्तार, भावी योजनाओं और मानवाधिकार संरक्षण से जुड़े मुद्दों पर गहन चर्चा हुई। बैठक की शुरुआत संगठन के अब तक के कार्यों की समीक्षा और भविष्य की कार्ययोजना पर विचार-विमर्श के साथ हुई। प्रदेश सचिव कुंदन सिंह जीना ने मानवाधिकार संरक्षण में संगठन की जिम्मेदारियों को रेखांकित किया। प्रदेश सचिव ललित मोहन परगांई ने आमजन को अधिकारों के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता बताई। प्रदेश उपाध्यक्ष बेबी साहनी ने कहा कि महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग करना समय की आवश्यकता है। केंद्रीय हिंदी सलाहकार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.