जमशेदपुर, फरवरी 5 -- जमशेदपुर। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध रोधी संगठन की बैठक सह अभिनंदन समारोह बिष्टूपुर एन रोड स्थित नृत्य कला केंद्र परिसर में संपन्न हुआ। इस अवसर पर संगठन की नवनियुक्त झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अर्चना सिंह का भव्य सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने किया। बैठक में सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने पर विचार रखे और मानवाधिकार संरक्षण का संकल्प लिया। अर्चना सिंह ने संगठन के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाना संगठन की प्राथमिकता है। उन्होंने शीघ्र ही पदाधिकारियों की सूची जारी करने की घोषणा भी की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.