पूर्णिया, जनवरी 6 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ प्रखंड स्थित राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन भारत के जिला कार्यालय में संगठन का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अमित चौधरी ने की। इस अवसर पर संगठन के मीडिया प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव विभूति सिंह एवं युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धीरज कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में बिहार प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सहित संगठन की कई महिला एवं पुरुष पदाधिकारी मौजूद रहे। सम्मेलन में पूर्णिया, बेगूसराय, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल और भागलपुर समेत विभिन्न जिलों से संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत जलालगढ़ थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह के सम्मान से हुई, जिन्हें बुके और अंगवस्त्र भेंट कर ...