कानपुर, दिसम्बर 10 -- कानपुर। विश्व मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य में केडीए उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्याल के निर्देशन में विभाग द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। मानवाधिकारों के संबंध में निःशुल्क हेल्पडेस्क आयोजित की गई। विशेष कार्याधिकारी सत शुक्ला, प्राधिकरण अधिवक्ता उत्कर्ष आहूजा व अन्य अधिकारी आदि मौजूद रहे। पनकी में कांशीराम कॉलोनी में परिषद द्वारा निःशुल्क कोचिंग में पढ़ने वाले बच्चों व उनके अभिभावकों के लिए स्वास्थ्य शिविर लगा। विशेषज्ञों ने 476 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। प्रमुख रूप से डॉ. नितेश सिंह, डॉ. दिव्यांश, अंकुर, देवेश, अमित, अनुराग सिंह सौरभ पांडेय आदि मौजूद रहे। अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर केशवपुरम में हार्ट लैंड ह्यूमन राइट फाउंडेशन द्वारा सभा आयोजित की गई। लोगों को समाज में मानव का उत्पीड़न रोकने की शपथ दिलाई ...