बुलंदशहर, दिसम्बर 9 -- देशभर में 10 दिसंबर को मानवाधिकार दिवस मनाया जाएगा। मानवाधिकार दिवस पर तमाम दावे करते हुए संकल्प लिए जाएंगे कि मानवाधिकारों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा, किंतु जमीनी हकीकत में मानवाधिकारों को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया जाता है। खासतौर से पुलिस विभाग पर मानवाधिकार उल्लंघन के सर्वाधिक आरोप लगते रहे हैं। मानवाधिकार उल्लंघन रोकने के लिए थाना-कोतवाली परिसरों और हवालातों को सीसीटीवी कैमरों से लैस किए जाने के आदेश हैं, किंतु अभी भी थाना-कोतवाली में सीसीटीवी कैमरों के नाम पर खानापूर्ति की गई है। जहां सीसीटीवी लग चुके हैं, वहां पुलिसकर्मियों द्वारा अन्य तरीकों से चोरी-छिपे मानवाधिकारों का उल्लंघन किया जाता है। कहने को, हर थाने में मानवाधिकार से संबंधित बोर्ड भी लगाए गए है, मगर इन निर्देशों पर अमल नहीं किया जाता है। पुलिस ...