जहानाबाद, दिसम्बर 10 -- जहानाबाद, निज संवाददाता। विश्व मानवाधिकार दिवस पर सर्वोच्च मानवाधिकार संरक्षण सह एसएमएस नामक संस्था के द्वारा महिला सशक्तीकरण सह पुस्तक लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में मानवाधिकार जीवन का आधार नामक पुस्तक का लोकार्पण किया गया जिसके लेखक डॉ (प्रो०) रघुवंश कुमार मिश्रा एवं लेखिका डॉ अनुराधा मिश्रा हैं। समारोह का उद्घाटन डॉ प्रियरंजन किशोर, अरुण कुमार मिश्रा, डॉ प्रमोद मिश्रा, संतोष कुमार शर्मा एवं अरुण कुमार ने संयुक्त रूप से किया। पुस्तक के लेखक एवं लेखिका को वैदिक प्रकाशन की ओर से सर्वश्रेष्ठ लेखक पुरस्कार 2025 से अलंकृत किया गया एवं प्रकाशक प्रशस्ति सचदेव तथा डॉ प्रियरंजन किशोर ने लेखक एवं लेखिका को अंग वस्त्र तथा प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। कॉलेज के निदेशक उज्ज्वल कांत ने कहा कि सभी विद्यार्...