रांची, दिसम्बर 10 -- रांची। झालसा और डालसा के संयुक्त तत्वावधान में डीएवी बरियातू में मानवाधिकार दिवस पर बुधवार को विधिक साक्षरता क्लब द्वारा जागरुकता कार्यक्रम हुआ। उद्देश्य संवैधानिक प्रावधानों जैसे मानवाधिकार के प्रति विद्यार्थियों को जानकारी प्रदान करना तथा इसके प्रति संवेदनशील बनाना था। झालसा और डालसा के प्रतिनिधियों ने मानवाधिकार से संबंधित वैधानिक प्रावधानों की जानकारी दी। पंकज शर्मा व राजेश कुमार सिन्हा ने मुफ्त न्याय सेवा के बारे में जानकारी प्रदान की। प्राचार्य संजय कुमार मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...