दरभंगा, फरवरी 7 -- दरभंगा। डीएमसीएच में इलाजरत कुशेश्वरस्थान के हरिनगर गांव के पीड़ितों से मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने मुलाकात की। मानवाधिकार संस्था के डॉ. विजय कुमार के नेतृत्व में डॉ. अमरजी मंडल, रासलाल मंडल, शांति समिति सदस्य मालती कुमारी, नंदकिशोर यादव, मो. अली व भागीरथ यादव ने घटना की जानकारी ली और जिला प्रशासन से अविलंब कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बताया कि मामले की समुचित जांच हो और दोषियों को चिह्नित किया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...