बहराइच, फरवरी 19 -- बहराइच। सहायक श्रमायुक्त सिद्धार्थ मोदियानी ने बताया कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (बाल एवं बधुआ श्रम) के स्पेशल मॉनिटर धनन्जय टिंगल 20 फरवरी को जनपद में बाल एवं बधुआ श्रम से संबंधित अधिनियमों के क्रियान्वयन तथा उक्त से संबंधित समस्याओं के निराकरण बैठक करेंगे। निरीक्षण भवन में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी समेत अन्य रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...