लखनऊ, दिसम्बर 10 -- मानवाधिकारों के बारे में आज समाज में काफी जागरूकता आई है। मानवाधिकार एक ऐसा मुद्दा है जिस पर दुनिया भर में काम होना बाकी है। देश व प्रदेश में, मानवाधिकार को लेकर जागरूकता फैल रही है। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के मौके पर बुधवार को कैसरबाग स्थित गांधी भवन में आयोजित मानवाधिकार जागरूकता अधिवेशन में यह विचार उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि मानवाधिकारों को बढ़ावा देने के लिए संवेदनशीलता और सहानुभूति विकसित करना महत्वपूर्ण है। यदि हम उन लोगों के स्थान पर स्वयं की कल्पना करें, जिन्हें मनुष्य से कम समझा जाता है, तो हमारी आंखें खुली रह जाएंगी। हम अवश्य ही कुछ करने को बाध्य होंगे। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हमें एक-दूसरे के सम्मान का ध्यान रखते हुए अपने शब्दों और कार्यों को अंजाम देना चाहिए। किसी भी व्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.