नई दिल्ली, मार्च 12 -- प्रभात कुमार नई दिल्ली। देश में मानवाधिकारों के हनन करने में बाहुबलियों और माफियाओं के साथ पुलिस भी पीछे नहीं है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के आंकड़े बताते हैं कि देश में मानवाधिकार उल्लंघन करने के मामले में बाहुबलियों/माफिया पहले स्थान पर है, जबकि पुलिस दूसरे स्थान पर। इसका खुलासा, एनएचआरसी द्वारा 2024 में मानवाधिकारों के उल्लंघन के आरोप में दर्ज मामलों के आंकड़ों से हुआ है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा जारी आंकड़ों में कहा गया है कि वर्ष 2024 में मानवाधिकारों के हनन के आरोप में देशभर में कुल 65 हजार 18 मामले दर्ज किए गए। आयोग ने कहा है कि इनमें से सबसे अधिक 19.7 फीसदी यानी 12 हजार 803 मामले बाहुबलियों/माफियों के खिलाफ दर्ज किए गए। इतना ही, आंकड़ों के मुताबिक मानवाधिकारों के हनन के मामले में देश में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.