नोएडा, दिसम्बर 10 -- नोएडा। सेक्टर-91 स्थित पंचशील बालक इंटर कॉलेज में बुधवार को विश्व मानवाधिकार दिवस पर विशेष प्रार्थना सभा के दौरान जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों को मानवाधिकारों के महत्व और समाज में इनके संरक्षण की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम के अंत में शिक्षक और छात्रों ने मानवाधिकारों के संरक्षण और सम्मान की शपथ ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...