हरिद्वार, फरवरी 5 -- अखिल भारतीय संत शिरोमणि सद्गुरु रविदास मिशन गुरुगद्दी शुक्रताल धाम के तत्वावधान में पुल जटवाड़ा पर भव्य सत्संग हुआ। इसकी अध्यक्षता अध्यक्ष संत गुरु डॉ. सतपाल दास ने की। संचालन महात्मा मेहर चंद दास ने किया। डॉ. सतपाल दास ने कहा कि सद्गुरु रविदास के विचार और सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं। सनातन धर्म की प्राचीन नगरी काशी में अनेक शंकराचार्यों और जगद्गुरुओं का प्रभाव रहा है, लेकिन वहां संत शिरोमणि रविदास का मंदिर आज भी विद्यमान है, जो उनकी सर्वोच्च गुरु परंपरा का प्रमाण है। राजेश गौतम ने कहा कि संत रविदास ने समाज को समानता, भाईचारे और मानवता की अमूल्य माला दी है। इन मूल्यों को अपनाकर ही सामाजिक एकता को मजबूत किया जा सकता है। इस दौरान महात्मा मेहर चंद दास, रामदास, सुषमा दास, महात्मा महिपाल दास, बिरम दास, अमर दास, नेपाल दास ...