खगडि़या, दिसम्बर 10 -- गोगरी । एक संवाददाता केडीएस कॉलेज गोगरी में प्राचार्य डॉ. रोशन रवि की अध्यक्षता में मानवाधिकार दिवस के अवसर पर मानवाधिकार की अवधारणा और महत्व विषय पर एक विचार-गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें महाविद्यालय के सभी विभागाध्यक्ष और सहायक प्राध्यापक ने बुधवार को अपने-अपने विचार रखे। प्राचार्य डॉ रोशन रवि ने कहा कि मानवाधिकार मानवीय मूल्य को स्थापित करने का एक साधन है।मानवाधिकार एक ऐसी प्रक्रिया है जो वैश्विक स्तर पर समानता, स्वतंत्रता, बंधुत्व जैसी वैचारिक अवधारणाओं को मानवीय संवेदना से जोड़कर मानव जीवन को सम्मान के साथ जीने योग्य बनता है। मानवाधिकार को सुरक्षित रखने में मानवीय संवेदनाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। मानवाधिकार कर्म सिद्धांत में भी विश्वास रखता है । अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ अनिल ठाकुर ने कहा कि मानवाधिकार के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.