चम्पावत, नवम्बर 5 -- चम्पावत, संवाददाता। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने रीठासाहिब का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने गुरु पूर्णिमा पर गुरुद्वारे में मत्था टेका। राज्यपाल ने कहा कि गुरु नानक देव संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत हैं। बुधवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने गुरु नानक देव जी की जयंती (प्रकाश पर्व) पर गुरुद्वारा रीठा साहिब में मत्था टेका। इस दौरान राज्यपाल ने देश और प्रदेश वासियों की सुख-शांति की कामना की। उन्होंने कहा कि रीठासाहिब में गुरु नानक देव के चरण रज पड़ने से यह क्षेत्र दिव्यता और आत्मिक शांति से भरपूर है। राज्यपाल ने कहा कि रीठासाहिब तीर्थस्थल केवल सिख धर्म ही नहीं वरन संपूर्ण मानवता की आस्था का केंद्र है। कहा कि देवभूमि से प्रेम, सहिष्णुता, समरसता और भाईचारे की प्रेरणा मिलती है। राज्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.