गया, जनवरी 7 -- बोधगया के तेरगर बौद्ध मठ में बुधवार को काग्यू परंपरा का 26वां ग्रेट विंटर गैदरिंग ऑफ काग्यु की शुरुआत आध्यात्मिक माहौल में हुई। इस एक दिवसीय पूजा में सभी जीवों के कल्याण और विश्व शांति की कामना की गयी। मंदिर के गर्भगृह में अहले सुबह 17वें करमापा उग्येन त्रिनले दोरजे का तस्वीर रखी गयी, जहां मौजूद श्रद्धालुओं ने करमापा की तस्वीर का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस सामूहिक पूजे में भारत, नेपाल और भूटान से आए बड़ी संख्या में बौद्ध लामाओं, शिक्षकों, भिक्षुओं व छात्रों ने हिस्सा लिया। पूजा का नेतृत्व तिब्बती आध्यात्मिक धर्मगुरु गौशिर ग्ल्यशप रिनपोछे ने किया। पूजा-अनुष्ठान और प्रार्थना सभा के दौरान समंतभद्र की प्रार्थनाओं के प्रसिद्ध ग्रंथ 'किंग ऑफ एस्पिरेशन प्रेयर' का सामूहिक सूत्तपाठ किया गया, जिसमें सभी लामाओं और साधकों ने भाग लिया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.