बिहारशरीफ, जनवरी 4 -- मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के अरघौती पोखर पर सार्वजनिक अरघौतीधाम मंदिर परिसर समिति द्वारा रविवार को गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया गया है। संघ के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार एवं सचिव डॉ अशोक कुमार की अगुवाई में थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार द्वारा कंबल का वितरण किया गया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि मानवता की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है। खीर का प्रसाद भी वितरण किया गया है। मौके पर प्रदीप साव, पवन कुमार, कुंदन कुमार आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.