रांची, जनवरी 22 -- रांची, वरीय संवाददाता। मयूरी प्रेक्षागृह में गुरुवार को गुरुदेव श्री चंद्रभानु सत्पथी जी के सानिध्य में आध्यात्मिक और सामाजिक कार्यक्रम हुआ। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और गुरुदेव के ओजस्वी विचारों से लाभान्वित हुए। अपने संबोधन में गुरुदेव सत्पथी जी ने श्रद्धा, सबूरी और निस्वार्थ सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सच्ची भक्ति वही है जो मानवता की सेवा से जुड़ी हो। उन्होंने माता-पिता को करुणा का जीवंत रूप बताते हुए उनका सम्मान करने की प्रेरणा दी। संजय सेठ और सरयू राय ने सराहे सेवा कार्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने गुरुदेव के सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे संत समाज को सही दिशा देने का कार्य करते हैं। विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्...