जहानाबाद, मई 9 -- अरवल, निज संवाददाता। रेड क्रॉस भवन अरवल में गुरुवार को रेड क्रॉस के संस्थापक जॉन हेनरी डुनेंट की जयंती रेड क्रॉस सोसाइटी के जिलाध्यक्ष कामेश्वर शर्मा की अध्यक्षता में मनायी गयी। जयंती समारोह के बतौर मुख्य अतिथि रेड क्रॉस के प्रदेश प्रबंधन समिति के सदस्य डॉ धनंजय शर्मा ने कहा कि जॉन हेनरी डुनेट ने 1863 में पीड़ित मानवता की सेवा के लिए विश्व रेड क्रॉस सोसाइटी का गठन किया था। उसी समय से रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा हर पीड़ित मानव की सेवा की जा रही है। संस्थापक के जन्मदिन पर रेड क्रॉस डे मनाया जाता है। भारत में रेड क्रॉस सोसाइटी का गठन 1920 में किया गया था। इस मौके पर जॉन हेनरी डुनेंट की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हे श्रद्धांजलि दी गयी और मानवता की सेवा के लिए उनके बताये रास्ते पर चलने की लोगों ने शपथ ली। कार्यक्र में रेड...