कन्नौज, जनवरी 4 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर में सौरिख रोड पर सेंट पॉल स्कूल के पास स्थित ब्रिजदयाल ऑर्थो केयर एंड मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के ऑर्थो सर्जन डॉ.एस.चंद्रा ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पेशा चिकित्सकों के अथक समर्पण और सेवा को सम्मानित करने का अवसर है। प्रसिद्ध ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ.एस चंद्रा ने चिकित्सा क्षेत्र की महत्ता पर अपने विचार साझा करते हुए कहा चिकित्सा केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का एक माध्यम है। एक डॉक्टर का कर्तव्य है कि वह रोगी के दर्द को समझे और उसे न केवल शारीरिक, बल्कि मानसिक रूप से भी स्वस्थ करने का प्रयास करे। डॉ.चंद्रा ने कहा कि आधुनिक तकनीक ने ऑर्थोपेडिक सर्जरी में क्रांति ला दी है, जिससे मरीजों को तेजी से ठीक होने का अवसर मिला है। उन्होंने युवा चिकित्सकों को सलाह दी कि वे हमेशा सीखने और...