देहरादून, फरवरी 12 -- राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के वार्ड नंबर-4 में मानवता की एक सुखद तस्वीर देखने को मिली। यहाँ भर्ती एक मूक-बधिर बालक 'गुलशन' की देखभाल का जिम्मा अस्पताल के पर्यावरण मित्रों ने उठाया है। गुरुवार को पर्यावरण मित्र कपिल कुमार, मास्टर सुनेश्ववर और डॉ. कार्तिक, इंचार्ज सोनिया सैनी आदि ने मिलकर बच्चे को नहलाया और उसे ठंड से बचाने के लिए धूप में बैठाया। अपनेपन के साथ गुलशन की सेवा कर रहे इन कर्मियों ने बताया कि वे परिवार की तरह उसकी देखरेख कर रहे हैं। अस्पताल के स्टाफ और मरीजों ने पर्यावरण मित्रों की इस संवेदनशीलता और सेवा भाव की जमकर सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.