सिमडेगा, जनवरी 16 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। झामुमो जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना शुक्रवार को कसडेगा स्थित एसडी धर्म समाज द्वारा संचालित करुणा भवन पहुंचे। जहां उन्होंने आश्रम में रह रहे बुजुर्गों से मुलाकात की। इस अवसर पर अनिल कंडुलना ने बुजुर्गों को बेटे जैसा स्नेह देते हुए उनका हालचाल जाना और उनकी छोटी-बड़ी समस्याओं को गंभीरता से सुना। साथ ही उनकी समस्याओं को दूर करने का भरोसा भी दिया। अनिल कंडुलना ने कहा कि बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनका अनुभव ही हमारी असली पूंजी है। जिस तरह माता-पिता अपने बच्चों को जीवन का रास्ता दिखाते हैं, उसी तरह बुजुर्गों का आशीर्वाद समाज को सही दिशा देता है। उनकी सेवा करना केवल जिम्मेदारी नहीं, हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि एसडी धर्म समाज के द्वारा निस्वार्थ भाव से संचालित करुणा भवन मानवता, करुणा और सेवा का ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.