जमशेदपुर, दिसम्बर 6 -- पूर्वी सिंहभूम जिला के बोड़ाम प्रखंड स्थित दिघी भूला उत्क्रमित प्लस टू हाई स्कूल के 15 छात्रों ने भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय बाल रंग महोत्सव में मानभूम शैली की मनमोहक छऊ नृत्य प्रस्तुति देकर पहला स्थान हासिल किया। मध्य प्रदेश लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर के प्रतिभागियों ने लोकगीत, नृत्य, साहित्य और विभिन्न कलाओं का प्रदर्शन किया। झारखंड की ओर से प्रतिनिधित्व करने वाली टीम में भक्तरंजन महतो, विकास माहली, प्रशांत कड़ा मुदी, विष्णु सहिस, समीर महतो, गौरांग सहिस, पूर्ण सहिस, जितेन कर्मकार, कर्ण महतो, विशाल गोराई, विकास महतो, सदानंद महतो, प्रशांत महतो, आलोक सहिस और सुदीप कुमार महतो शामिल थे। शुक्रवार को इन विद्यार्थियों ने मानभूम छऊ नृत्य प्रस्तुत कर देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.