बिहारशरीफ, अप्रैल 16 -- बिहारशरीफ। मानपुर थाना क्षेत्र के सिंग्थू और गोंगरीपर गांव से पुलिस ने बुधवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों में संजय चौधरी और विजय पासवान शामिल हैं। दोनों के खिलाफ 2024 के मारपीट मामले में केस दर्ज था। पुलिस ने दोनों को न्यायालय मे प्रस्तुत किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...