हल्द्वानी, जून 11 -- हल्द्वानी। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार खराब हो रहे ट्यूबवेल पानी संकट बढ़ा रहे हैं। अब मानपुर पश्चिम का ट्यूबवेल खराब होने से ग्रामीण क्षेत्र में पानी मिलना मुश्किल हो गया है। अधिकांश शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में गौला से होने वाली आपूर्ति नहीं पहुंचती है। ऐसे में यहां के लोगों की निर्भरता ट्यूबवेल पर रहती है। अब ट्यूबवेल खराब होने से लोगों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक के ठीक होते ही दूसरा ट्यूबवेल खराब हो रहा है। बुधवार को मानपुर पश्चिम का ट्यूबवेल खराब होने से क्षेत्र के उपभोक्ताओं को पानी मिलना बंद हो गया। हालांकि हिम्मतपुर और भगवानपुर जयसिंह में ट्यूबवेल ठीक होने से इससे जुड़े लोगों को पेयजल मिलना शुरू हो गया है। जल संस्थान के ईई रविशंकर लोशाली ने बताया कि ट्यूबवेल ठीक करने की कार्रवाई श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.