गया, जनवरी 24 -- प्रखंड के बुनियादगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवचरण लेन मुहल्ला निवासी दुर्गेश कुमार को भारतीय मध्य रेल के पुणे मंडल में विशिष्ट सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वे वर्तमान में भारतीय रेलवे के पुणे मंडल में टेक्नीशियन पद पर कार्यरत हैं। रेल मंडल के जनरल मैनेजर विवेक कुमार गुप्ता ने उन्हें इंजीनियरिंग दक्षता शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। दुर्गेश कुमार को इस उपलब्धि के लिए सम्मानित किए जाने से मानपुरवासियों में खुशी का माहौल है। समाजसेवियों ने कहा कि महाराष्ट्र में सम्मान मिलना गया जी और मानपुर के लिए गर्व की बात है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.