पटना, फरवरी 11 -- माननीयों को आवास के लिए नये भूखंड मिलेंगे। इस प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को उनके कार्यालय कक्ष में बिहार सांसद एवं विधान मंडलीय सदस्य गृह निर्माण सहयोग समिति से संबंधित भूखंड आवंटन के लिए बैठक हुई। बैठक में समिति की ओर से सदस्यों को आवंटित भूखंड के संबंध में समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान समिति द्वारा सदस्यों को आवंटित किए जाने के लिए नए भूखंड उपलब्ध कराने के संबंध में विचार-विमर्श हुआ। विधानसभा अध्यक्ष ने समिति को सक्रिय रूप से कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिन सदस्यों को पूर्व में इस समिति की ओर से लीज पर भूखंड आवंटित किया गया था, उनकी नवीनीकरण की जाए। साथ ही, जो सदस्य इस समिति के सदस्य नहीं हैं, उनको सदस्य बनाने के लिए अग्रेतर का...