कौशाम्बी, जनवरी 27 -- तहसील क्षेत्र के जलालपुर शाना गांव के मजरा रहौनी निवासी सनत कुमार तिवारी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारतीय वायुसेना में मानद फ्लाइंग अफसर की रैंक से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि से उनके परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। सनत कुमार तिवारी, स्वर्गीय विजय नारायण तिवारी के पुत्र हैं। उनके भाई, सेवानिवृत्त सूबेदार एसएस तिवारी ने बताया कि सनत कुमार वर्ष 1988 से भारतीय वायुसेना में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वर्तमान में वह मास्टर वारंट अफसर के पद पर वायुसेना स्टेशन मनौरी में तैनात हैं। लंबी और सराहनीय सेवा को देखते हुए वायुसेना द्वारा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर उन्हें मानद फ्लाइंग अफसर की रैंक प्रदान की गई। इस सम्मान की जानकारी मिलते ही परिवारजनों, रिश्तेदारों और ग्रामीणों में प्रसन्नता की लहर दौड़ गई। गांव के लोगों न...