लखनऊ, फरवरी 21 -- सरोजनीनगर, संवाददाता। समाज में उल्लेखनीय योगदान के लिए वीरेंद्र कुमार तिवारी को मानद डॉक्ट्रेट से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान भारत वर्चुअल यूनिवर्सिटी फॉर पीस एंड एजुकेशन द्वारा 22 फरवरी को नई दिल्ली स्थित भारतीय विधि संस्थान में आयोजित दीक्षांत समारोह में प्रदान किया जाएगा। विश्वविद्यालय की ओर से वीरेन्द्र तिवारी को समारोह में शामिल होने के लिए औपचारिक आमंत्रण भेजा गया है। उन्हें मिलने वाले इस सम्मान को क्षेत्रवासियों ने गर्व की बात बताते हुए खुशी व्यक्त की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...