नोएडा, नवम्बर 27 -- ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में तैनात रहे पूर्व वरिष्ठ स्टाफ ऑफिसर वीपी नवानी को आध्यात्मिक और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉक्ट्रेट की (मानद उपाधि) से सम्मानित किया गया। यह सम्मान नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में फिल्म अभिनेता पुनीत इस्सर ने दिया। मूलरूप से उत्तराखंड के चमोली जिले के रहने वाले वीपी नवानी वर्तमान में ग्रेटर नोएडा में रहते हैं। उन्होंने गुरूकुल शिक्षा का प्रसार, गऊ-सेवा और संरक्षण, अनाथ बच्चों की सहायता, गरीब कन्याओं का विवाह सहित कई सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में योगदान दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...