गढ़वा, फरवरी 8 -- रमना। प्रखंड के गरदा उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में वर्ष 2003 से कार्यरत पारा शिक्षक कृष्णा प्रसाद को पिछले सात वर्षों से मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है। मामले में उन्होंने डीसी को आवेदन देकर बकाया मानदेय का भुगतान की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि बीमारी की वजह से उन्हें 2016-17 में अवैतनिक अवकाश पर रहना पड़ा था। इलाज के बाद उन्होंने स्कूल में पुन: योगदान दिया। उसके बाद भी अबतक मानदेय का भुगतान नहीं हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.