फतेहपुर, फरवरी 21 -- फतेहपुर। बीते शुक्रवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री ने परिषदीय स्कूलों में तैनात शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों के मानदेय में बढोत्तरी की गई। जिस पर शनिवार को संगठन के पदाधिकारियों ने जहां हर्ष जताते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाई वहीं इनके चेहरे में थोड़ा मलाल भी दिखा। इनका कहना रहा कि महंगाई को देखते हुए मानदेय 25 हजार किया जाना चाहिए था। प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षामित्रों का मानदेय 10 हजार से बढ़ा कर 18 हजार एवं अनुदेशकों का मानदेय 17 हजार किए जाने की घोषणा के बाद जिले भर में खुशी का माहौल है। शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों से बातचीत की गई तो उन्होंने सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे लंबे समय से चली आ रही मांग का परिणाम बताया। अनुदेशक संघ के विजयीपुर ब्लाक अध्यक्ष राजेश सिंह की अगुवई में खुशी का इजहार किया गया। अध्यक्ष ने...