रुद्रपुर, मई 20 -- रुद्रपुर। मानदेय बढ़ाए जाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को जिलेभर की भोजन माताएं कलेक्ट्रेट परिसर में गरज उठीं। उत्तराखंड भोजन माता कामगार यूनियन के बैनर तले भोजन माताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया और अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के उपरांत भोजन माताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन ओसी कलेक्ट्रेट गौरव पांडे को सौंपा। ज्ञापन में कहा कि भोजन माताएं वर्ष 2003 से प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत विद्यालयों में सेवा दे रही हैं, लेकिन उनकी मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है।भोजन माताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को जल्द नहीं माना गया तो वे विद्यालयों के पोषण कक्षों में ताले डालकर भूख हड़ताल और आंदोलन करने को विवश होंगी। इस स्थिति के लिए पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.