कुशीनगर, फरवरी 22 -- कुशीनगर। प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षामित्रों के हित में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय के बाद खड्डा क्षेत्र के शिक्षामित्रों में उत्सव का माहौल है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मानदेय में 8 हजार रुपये की वृद्धि की घोषणा के बाद स्थानीय शिक्षामित्रों को नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा मित्रों के मानदेय में 8 हजार रुपए की बढ़ोतरी कर मुख्यमंत्री ने सबका दिल जीत लिया। इस अवसर पर उप्र प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष कैलाश जायसवाल, धीरज सिंह, सभासद प्रतिनिधि संजय गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, आनंद सिंह ने सभी शिक्षामित्रों के साथ इस खुशी को साझा किया। उन्होंने कहा हमारे लिए यह बेहद महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने शिक्षा जगत और विशेषकर शिक्षामित्रों के प्रति जो संवेदन...