बलरामपुर, फरवरी 22 -- बलरामपुर संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के मानदेय में वृद्धि की घोषणा के बाद जिले में खुशी का माहौल है। विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा की गई घोषणा को शिक्षामित्र संगठनों ने लंबे संघर्ष का परिणाम बताया है। सरकार ने आगामी 1 अप्रैल से शिक्षामित्रों का मानदेय 10 हजार रुपये से बढ़ाकर 18 हजार रुपये प्रतिमाह तथा अनुदेशकों का मानदेय 9 हजार रुपये से बढ़ाकर 17 हजार रुपये प्रतिमाह करने की घोषणा की है। बलरामपुर में आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले नॉर्मल स्कूल परिसर में जिलाध्यक्ष राकेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में शिक्षामित्रों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। तालियों की गूंज के बीच इसे ऐतिहासिक निर्णय बताया गया। जिला सह प्रवक्ता अरुण सिंह ने कहा कि महंगाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.