हरदोई, फरवरी 23 -- हरदोई। शिक्षक-शिक्षामित्र उत्थान समिति (टीईटी उत्तीर्ण शिक्षामित्रों का संगठन) की जिला कार्यकारिणी ने शिक्षामित्रों का मानदेय 10 हजार रुपये से बढ़ाकर 18 हजार रुपये किए जाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया है। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि बढ़ती महंगाई के बीच यह निर्णय शिक्षामित्रों को बड़ी राहत देगा, क्योंकि पिछले तीन वर्षों से मानदेय में कोई वृद्धि नहीं हुई थी। जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि सरकार ने शिक्षामित्रों की समस्याओं को समझते हुए सकारात्मक कदम उठाया है। उन्होंने आशा जताई कि टीईटी उत्तीर्ण और आवश्यक अर्हताएं पूरी करने वाले शिक्षामित्रों के नियमितीकरण की दिशा में भी शीघ्र ठोस निर्णय लिया जाएगा। महामंत्री आनंद मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी मुख्यमंत्री और बेसिक शिक्षा विभाग का आभार जत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.