अयोध्या, फरवरी 20 -- मवई,संवाददाता। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मानदेय बढ़ोत्तरी के ऐलान के बाद अयोध्या जनपद में शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के बीच जोरदार चर्चा छिड़ गई है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि आगामी अप्रैल से शिक्षामित्रों को 18 हजार और अनुदेशकों को 17 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा,जबकि अभी तक शिक्षामित्रों को 10,000 मिल रहे थे। बढ़ोत्तरी के बावजूद शिक्षामित्रों ने इसे मेहनत के हिसाब से ऊंट के मुंह में जीरा करार दिया है। जिले के मवई,रुदौली,मिल्कीपुर,सोहावल और बीकापुर ब्लॉकों में कार्यरत शिक्षामित्रों ने इसे लंबे संघर्ष का परिणाम बताया,लेकिन साथ ही इसे अधूरी राहत भी करार दिया। कई शिक्षामित्रों का कहना है कि बढ़ती महंगाई,पारिवारिक जिम्मेदारियों और वर्षों से लंबित सेवा संबंधी मांगों को देखते हुए यह बढ़ोतरी प...