बुलंदशहर, फरवरी 21 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा विधानसभा में शिक्षा मित्रों का मानदेय दस हजार से बढ़ाकर 18 हजार रुपये करने की घोषणा के बाद जिले के शिक्षा मित्रों में खुशी की लहर दौड़ गई। जैसे ही यह खबर शिक्षामित्रों तक पहुंची, शिक्षा मित्रों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाइयां दी। जिले में 1200 से अधिक शिक्षामित्र को इसका सीधा लाभ मिलेगा। जिले में कार्यरत शिक्षामित्र लंबे समय से आर्थिक तंगी और मानदेय बढ़ाए जाने की मांग कर रहे थे। मुख्यमंत्री के इस फैसले से अब जिले के इन सभी परिवारों को बड़ी आर्थिक राहत मिलेगी। यह बढ़ा हुआ मानदेय एक अप्रैल 2026 से लागू किया जाएगा। -- क्या बोले शिक्षा मित्र विधानसभा में हुई इस घोषणा को लेकर शिक्षा मित्र संगठनों ने संतोष व्यक्त किया है। जिला मुख्यालय पर एकत्र हुए शिक्षा मित्रों ने कहा कि 8,000 रुपये की यह...