गोपालगंज, जनवरी 6 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले की पंचायतों में कार्यरत ग्राम कचहरी सचिवों ने मानदेय वृद्धि सहित अन्य मांगों के समर्थन में आवाज उठायी है। सोमवार को गोपालगंज जिले के दौरे पर आए सूबे के पंचायती राज विभाग के मंत्री दीपक प्रकाश को जिला ग्राम कचहरी संघ के बैनर तले एक ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें मुख्य रूप से मानदेय में सम्मानजनक बढ़ोत्तरी और सेवा स्थायी करने की मांग की गयी है। संघ के जिलाध्यक्ष उमेश कुमार बैठा ने कहा कि पंचायत राज विभाग के तहत ग्राम कचहरी सचिव विगत 18 वर्षों से अपने कर्तव्यों व दायित्वों का पालन करते हैं। ग्राम कचहरी के संचालन में अपनी भूमिका ईमानदारी पूर्वक निभाते हैं। इसके बावजूद सचिवों को महज नौ हजार रुपए ही मानदेय मिलता है। जिससे बच्चों की पढ़ाई-लिखाई सहित परिवार का खर्च उठाना मुश्किल है। इसके अलावा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.