बरेली, फरवरी 22 -- बरेली। वर्ष 2017 से अल्प मानदेय पर शिक्षण कार्य कर रहे शिक्षामित्रों ने मानदेय बढ़ने पर गांधी उद्यान मिठाई बांटी। प्रदेश संगठन मंत्री कौशल कुमार सिंह ने बताया कि जनपद के परिषदीय स्कूलों मे करीब 2828 शिक्षामित्र तैनात है। अब सभी को बढ़ा हुआ मानदेय मिलेगा। जिलाध्यक्ष कपिल यादव ने कहा कि यह निर्णय स्वागत योग्य है। जिला संरक्षक विनीत चौबे, अनिल गंगवार, राजीव उपाध्याय, सतीश चंद्र गंगवार, सीमा सक्सेना, कृष्णा कुमारी आदि शिक्षामित्र मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...